{"_id":"64a0729d369ef3f48d0e9c07","slug":"young-woman-died-by-hanging-from-a-trap-deoria-news-c-7-1-gkp1010-226839-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फंदे से लटककर युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फंदे से लटककर युवती ने दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोहवलिया गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोहवलिया गांव की रहने वाली एक युवती ने शनिवार सुबह दुपट्टे का फंदा बनाकर छत के कुंडे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई।
कोंनहवलिया गांव के रहने वाले राम नगीना गुप्ता की बेटी रिंकी (18) का शनिवार की सुबह भोजन बनाने को लेकर घर वालों से कुछ कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर वह अपने कमरे में चली गई और भीतर से दरवाजा बंद कर ली।
काफी देर बाद भी जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे बुलाते हुए उसके कमरे के पास गए, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जब परिजनों ने खिड़की के रास्ते झांककर देखा तो वह कुंडे से लटक रही थी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे हलका इंचार्ज रामसहाय यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, रिपोर्ट आने पर ही कुछ कह पाऊंगा।