{"_id":"633147dae6288c755b5554c2","slug":"young-men-dies-after-uncontrolled-bike-of-collides-with-electric-pole-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: प्लंबर मिस्त्री की अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: प्लंबर मिस्त्री की अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई, मौत
Mon, 26 Sep 2022 12:04 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:04 PM IST
सार
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोग अभी कुछ समझ पाते कि मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही मौके पर पुलिस और घर वाले पहुंच गए।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के इलाके में घांटी बाजार पुलिस चौकी के समीप सोमवार सुबह प्लंबर मिस्त्री की बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार में मातम छा गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक घांटी बाजार से दवा लेने के बाद किसी काम से भटनी नगर जा रहा था। मृतक हेलमेट नही लगाया था।
विज्ञापन
भटनी थाना क्षेत्र के डेमुसा पटखौली गॉव निवासी नागेंद्र यादव का 15 वर्षीय बेटा राजन प्लंबर मिस्त्री है। सोमवार सुबह परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने पर वह बाइक से घांटी बाजार चौराहे पर दवा लेने पहुंचा। दवा लेने के बाद वह घर जाने लगा तभी किसी का फोन आया तो वह भटनी नगर के लिए बाइक से चल दिया। अभी वह घांटी बाजार पुलिस चौकी के पास ही पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित विद्युत पोल में जा टकराई।
विज्ञापन
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोग अभी कुछ समझ पाते कि मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही मौके पर पुलिस और घर वाले पहुंच गए। हृदय विदारक घटना के बाद परिवारीजनों को रो -रोकर बुरा हाल है। जुटे लोग कहते नजर आए की काश राजन हेलमेट लगाया होता तो शायद बच गया होता। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल में टकराने से किशोर की मौत हुई है।
विज्ञापन