फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   young man returning from his in laws house died after being hit by a truck

Deoria News: ससुराल से लौट रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत, मचा हड़कंप

Tue, 09 Jan 2024 05:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Jan 2024 05:37 PM IST
सार

हिमांशु पांडेय ने मंगलवार की दोपहर में अपने ससुराल कुशीनगर जिले के डुमरभार से वापस घर लौट रहे थे। वह तरकुलवा थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर ओम मैरेज हाल के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
young man returning from his in laws house died after being hit by a truck
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना तरकुलवा कस्बे के समीप एक मैरेज हॉल के सामने हुई। घटना के बाद पीछे से आ रही मारुती गाड़ी को दूसरे ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक आवागमन ठप हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


खुखुन्दू थाना क्षेत्र के अमवा पांडेय गांव निवासी हिमांशु पांडेय (30) पुत्र भूपेंद्र मंगलवार की दोपहर में अपने ससुराल कुशीनगर जिले के डुमरभार से वापस घर लौट रहे थे। वह तरकुलवा थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर ओम मैरेज हाल के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद पीछे से आ रहे मारुती कार सवार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव निवासी सतीश को दूसरे ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सड़क पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराई। उधर मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed