फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man Molested minor cousin case registered

देवरिया में हैवानियत: नाबालिग चचेरी बहन के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Sat, 02 Sep 2023 12:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Sat, 02 Sep 2023 12:11 PM IST
सार

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Young man Molested minor cousin case registered
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नाबालिग चचेरी बहन को एक युवक ने घर में बर्तन साफ करने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने रोते हुए घर पहुंच कर परिजनों से आप बीती बताई। घर वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नगर पंचायत तरकुलवा के एक वार्ड के रहने वाले युवक ने अपने 13 वर्षीय चचेरी बहन को शुक्रवार शाम को बर्तन धोने के बहाने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची और जब परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वह हैरान हो गए। वह किशोरी का एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराए।
विज्ञापन


इसके बाद थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद उसकी मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed