{"_id":"67fc00faccc26fa763023e06","slug":"young-man-injured-in-road-accident-dies-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-151476-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौतं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौतं
Sun, 13 Apr 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। रामपुर हिरामन गांव के पास शनिवार की देर शाम चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल पिपरा मदन गोपाल गांव के 22 वर्षीय मैफुद्दीन की गोरखपुर में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
इसकी जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव निवासी मैफुद्दीन उर्फ राहुल अंसारी मजदूरी करता था। शनिवार की देर शाम वह साइकिल से बैजनाथपुर चौराहा पर किसी काम से गया था। लौटते समय रामपुर हिरामन गांव के पास चार पहिया दुग्ध वाहन ने साइकिल में ठोकर मार दिया।
इससे मैफुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे गांव के कुछ लोग उसे लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां गंभीर हालत देख डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार की भोर में करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
ज