फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man injured in road accident dies

Deoria News: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Fri, 23 May 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Young man injured in road accident dies
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के देवरिया-रुद्रपुर मार्ग के मंगरू चौराहा मोड़ पर बुधवार की रात में आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरौरा तिवारी टोला गांव निवासी सरवन राजभर (38) पुत्र स्वर्गीय बृज किशोर राजभर मजदूरी करता था। बुधवार की रात वह बाइक से सरौरा चौराहे से घर जा रहा था। मंगरु चौराहा मोड़ पर देवरिया की तरफ से आ रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वह दो भाइयों में छोटा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed