{"_id":"6924a7570143d41e460bd674","slug":"young-man-injured-in-accident-dies-deoria-news-c-208-1-deo1010-168685-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में घायल युवक की मौत
Tue, 25 Nov 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
घांटी बाजार। सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को खनुवा नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। भटनी के बलुआ अफगान बाजार टोला निवासी 20 वर्षीय गोलू मद्धेशिया पुत्र मोहन कानू एक सप्ताह पहले किसी काम से बिहार के गोपालगंज जिले के पंदेवरी चट्टी गांव में अपने दोस्तों के साथ गया था। बाइक से वापस लौटते समय रात को कटेया के पास सड़क हादसे में घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद दरवाजे पर शव पहुंचा तो घर वालों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। गोलू चार भाइयों में सबसे छोटा था। संवाद
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद दरवाजे पर शव पहुंचा तो घर वालों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। गोलू चार भाइयों में सबसे छोटा था। संवाद
विज्ञापन