{"_id":"669966053a0a70cf6f03af24","slug":"young-man-dies-after-being-hit-by-pickup-chaos-in-the-house-deoria-news-c-208-1-deo1004-130622-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिकअप की चपेट में आकर युवक की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिकअप की चपेट में आकर युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
- पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी
- बंजरिया-रहसूं मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आकर युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक बाइक से किसी काम से फाजिल नगर जा रहा था। रास्ते में बंजरिया बाजार-रहसूं मार्ग पर आरके मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास वह हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची चौरा खास पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पडरौना जिला अस्पताल भेज दिया। इस हादसे की खबर मिलने पर मृतक के घर कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के रहने वाले सुबास प्रसाद (30) पुत्र ठग प्रसाद बृहस्पतिवार शाम में किसी जरूरी काम से बाइक से घर से फाजिल नगर के लिए निकला था। सायं 7 बजे के करीब वह बंजरिया बाजार-रहसूं मार्ग पर आरके मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास पहुंचा था, तभी सामने से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने सामने से उसकी बाइक में ठोकर मार दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दो टुकड़े हो गई। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।
मौके पर जुटी भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और पिकअप को हिरासत में ले लिया। उधर, हादसे के बाद मृतक के माता-पिता व घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।