{"_id":"665cd59bb21d14f67e0b5824","slug":"young-girl-alleaged-molestation-deoria-news-c-208-1-deo1004-127012-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: साहब! मेरी आबरू बचा लीजिए, युवक कर रहा तंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: साहब! मेरी आबरू बचा लीजिए, युवक कर रहा तंग
Mon, 03 Jun 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने एक युवक की छेड़खानी व धमकी से परेशान होकर पुलिस को तहरीर देकर अपनी सुरक्षा की मांग की है। उसका आरोप है कि आरोपी युवक एक साल से उसके पीछे पड़ा हुआ है। मोबाइल पर अश्लील पोस्ट डालकर प्रताड़ित कर रहा है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर आई एक किशोरी ने महुआडीह पुलिस को तहरीर देकर अपनी आबरू व जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता थानाक्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है। आरोप है कि वह अपने मामा के घर आई हुई है। यहां जब भी आती है, गांव का एक युवक उसके साथ छींटाकशी करने लगता है। इस बार भी वह उसके साथ फब्तियां कसने के साथ ही छेड़खानी कर रहा है। मोबाइल पर आपत्तिजनक पोस्ट करके दुष्कर्म की धमकी दे रहा है। विरोध करने पर जान-माल की भी धमकी दे रहा है। वह पिछले एक साल से उसे प्रताड़ित कर रहा है।
किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर कार्रवाई की मांग के अलावा अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसओ गिरीश चंद राय ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। पता करा हूं, तहरीर मिली होगी तो कार्रवाई की जाएगी।