फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Yogi Baba! Give us our land, uncle and land mafia are usurping

Deoria News: योगी बाबा! दिला दीजिए हमारी जमीन, हड़प रहे चाचा और भू-माफिया...

Thu, 27 Jul 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 27 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Yogi Baba! Give us our land, uncle and land mafia are usurping
बरहज के नौकाटोला निवासी और पीड़िता जयदेवी तिवारी   संवाद
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित नौकाटोला निवासी जयदेवी तिवारी का बुधवार को मुख्यमंत्री से गुहार लगाने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियों में उन्होंने शुक्रवार को डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है। वीडियो में सीएम योगी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है- योगी बाबा! चाचा और भू-माफिया मेरी जमीन हड़प रहे हैं। जबकि अधिकारी सिविल सूट के जरिए न्याय मिलने की कवायद कर रहे हैं। मेरी जमीन दिला दीजिए।
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन मिनट के वायरल हो रहे वीडियो में पीड़िता रोते हुए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रही है। जिसमें उनका कहना है कि 28 जून 2020 में पिता की मौत हो गई। जबकि मां बीमार रहती हैं। चाचा और भू-माफिया देवरिया में उनकी जमीन को हड़प रहे हैं। करीब तीन वर्ष से अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अधिकारी आश्वासन या सिविल सूट के जरिए आने की बात कह रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि चाचा रामोदार की मौत के बाद आज तक चाची संध्या और उनके बच्चों का भी नाम वसीयत में दर्ज नहीं हो सका है। पीड़िता ने राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, महिला मानवाधिकार आदि को पत्र भेजकर गुहार लगाई है। वायरल हो रहे वीडियो में पीड़िता ने फूट-फूट कर रोते हुए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। जबकि 28 जुलाई को आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी है। एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed