फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Yashasvi stood first, Shikha stood second in the science exhibition.

Deoria News: विज्ञान प्रदर्शनी में यशस्वी प्रथम, शिखा द्वितीय स्थान पर

Sat, 28 Oct 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Yashasvi stood first, Shikha stood second in the science exhibition.
भाटपाररानी। नगर के जेके पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा नौ एवं 10 वीं के विद्यार्थियों ने अपना प्रोजेक्ट पेश किया। इसमें कक्षा नौ के यशस्वी प्रथम, शिखा द्वितीय व ऋतु तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में जंतु कोशिका, पादप कोशिका, मानव शरीर के विभिन्न अंग जैसे -ह्रदय, नेत्र, यकृत, फेफड़ा, बड़ी आंत, छोटी आंत इत्यादि के कार्य का थ्रीडी मॉडल बनाकर विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा छात्रों ने पवन चक्की से उत्पन्न विद्युत ऊर्जा के विभिन्न उपयोग को अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से दर्शाया। प्रधानाचार्या प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि जिस लगन व मेहनत के साथ बच्चों ने प्रोजेक्ट बनाए हैं, यह काबिले तारीफ है। भविष्य में ये ही होनहार वैज्ञानिक बनकर देश व समाज की सेवा करेंगे। कम समय मिलने के बाद भी बच्चों ने बेहतर काम किया है। इनमें वैज्ञानिक तकनीकी की अपार क्षमता है। इस दौरान बसंत पांडेय, उदयभान, राहुल शाही, ईश्वर, पुरुषोत्तम पांडेय, सौम्या सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed