फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   X-ray report not available in OPD due to lack of Android mobile, patient upset

Deoria News: एंड्राॅयड मोबाइल न होने पर ओपीडी में नहीं मिल रही एक्स-रे रिपोर्ट, मरीज परेशान

Sun, 13 Aug 2023 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
X-ray report not available in OPD due to lack of Android mobile, patient upset
देवरिया। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगे पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे के बाद फोटो खींचकर रिपोर्ट दी जा रही है। फिल्म समाप्त के कारण एंड्राॅयड मोबाइल न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें दूरी तय करने के बाद घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सहूलियत के लिए ओपीडी में पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे की सुविधा है। यहां काेहनी, पैर, घुटना, एंकर आदि का एक्स-रे होता है। इससे मरीजों को इलाज कराने में आसानी होती है, लेकिन आए दिन फिल्म समाप्त हो जाती है। इधर करीब एक माह से अधिक समय से फिल्म न हाेने से मोबाइल पर फोटो खींचकर रिपोर्ट दी जा रही है। कैमरा ठीक न होने व हिलने पर रिपोर्ट साफ नहीं आती है, जिससे फिर से जांच करानी पड़ती है। जिन मरीजों के पास एंड्राॅयड मोबाइल नही है, उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। करीब पांच सौ मीटर दूरी तय कर पुराने भवन में स्थापित डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर जाना पड़ता है, जहां घंटों लाइन में खड़ा रहने के बाद जांच के बाद रिपोर्ट मिलती है। करीब सौ से अधिक एक्स-रे हुआ। वहीं डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर तीन सौ से अधिक जांचें हुईं। इसमें ज्योति, सुधाकर, तिलेसरा, सुखराजी सहित करीब बीस से अधिक मरीजों के पास एंड्राॅयड मोबाइल नहीं था, इस कारण उन्हें परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

-------------
अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने आई तो डॉक्टर ने बगल में एक्स-रे कराने को कहा। बताया गया कि बड़ा मोबाइल न होने से यहां एक्स-रे नहीं होगा। इसके लिए पुराने भवन में जाना पड़ेगा, वहां भीड़ के कारण परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालमुनी देवी, खुखुंदू
-------------
हाथ में दर्द होने के कारण इलाज कराने पहुंचा। यहां पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे के बाद फिल्म समाप्त होने के बात कही गई। रिपोर्ट के लिए एंड्राॅयड मोबाइल मांगा गया तो नहीं था, लेकिन दूसरे के मोबाइल से फोटो खींचकर रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाई गई।

नागेंद्र, बरनई
------------
- ओपीडी में पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे की सुविधा है। फिल्म मंगाने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो गए। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर फिल्म मरीजों को दी जाती है।
-डॉ.एचके मिश्रा सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed