फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   X-ray machine in medical college is not working, patients returned after waiting

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे मशीन खराब, इंतजार कर लौटे मरीज

Fri, 16 May 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 16 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine in medical college is not working, patients returned after waiting
- दोपहर बाद आई गड़बड़ी से करीब पचास लोगों की नहीं हुई जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे मशीन खराबी से शुक्रवार को दोपहर बाद जांच ठप रही, जिससे मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मशीन ठीक हाेने की उम्मीद में काफी देर तक मरीज इंतजार करते रहे। इसके बाद दूर-दराज से आए मरीजों को निराश होना पड़ा। करीब पचास से अधिक मरीजों को बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ा। कुछ लोगों ने निजी सेंटरों का सहारा लिया, जहां उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ी।
मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए निशुल्क एक्स-रे की सुविधा है। अस्पताल में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं। रोजाना करीब ढाई से तीन हजार लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। ओपीडी में जांच के बाद जरूरत पड़ने पर डॉक्टर एक्स-रे कराते हैं। इसके अलावा वार्ड में भर्ती व इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का एक्स-रे भी होता है। शरीर के बड़े हिस्से का एक्स-रे पुराने भवन स्थित डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर होता है। यहां मरीजों की लंबी कतार रहती है। एक से डेढ़ घंटे तक नंबर आने का इंतजार करना पड़ता है। रोजाना करीब डेढ़ सौ से अधिक मरीजों की जांच होती है। करीब एक माह से सेंटर के सीपीयू में दिक्कत आ रही थी। ठीक से काम नहीं कर रहा था, जिससे जांच बाधित हो रही थी। शुक्रवार को मरीजों की भीड़ थी। कर्मचारी जांच कर रहे थे। इसी बीच करीब साढ़े बारह बजे सीपीयू सर्विस करने के लिए इंजीनियर आए और काम करने लगे, जिससे जांच ठप हो गई। इसी बीच मरीजों की भीड़ रही और वह जांच शुरू होने का इंतजार करने लगे। सर्विसिंग का काम समाप्त होने के बाद कर्मचारी सिस्टम चालू किए तो साफ्ट वेयर में परेशानी आने का मैसेज आने लगा। काफी प्रयास के बाद भी खराबी दूर नहीं हो सकी। मरीज शोर करने लगे और कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों से उलझ गए। समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया गया। शाम करीब चार बजे तक जांच की आस में बैठे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कुछ लोगों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जहां धन खर्च करना पड़ा, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ा।
विज्ञापन

-------------
- अस्पताल में एक्स-रे की निशुल्क सुविधा है। मशीन में दिक्कत आने से दोपहर बाद जांच बाधित रही। खराबी दूर करने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है। जल्द मशीन ठीक हो जाएगी। अन्य मशीनों से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एचके मिश्रा सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed