फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wrote a slogan conveying the message of de-addiction.

Deoria News: स्लोगन लिख दिया नशा मुक्ति का संदेश

Mon, 21 Sep 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Wrote a slogan conveying the message of de-addiction.
देवरिया। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के तहत स्लोगन लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके जरिये विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्लोगन लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया, वहीं भाषण प्रतियोगिता में नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रभावी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समन्वय टीजीटी लाइब्रेरी ज्योति कुमार सिंह ने किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को माई युवा भारत संस्था की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप प्राचार्य मनोज कुमार सिंह, सुधीर कुमार प्रजापति, नदीम अहमद, निराला मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed