{"_id":"6ad67de1e8f89f074b0f2fc9","slug":"wrestlers-from-the-akhada-traditional-wrestling-arena-performed-astonishing-feats-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-194764-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अखाड़े के खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अखाड़े के खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। आजाद नगर चौक पर रविवार की शाम दुर्गा पूजा समिति सोनकर अखाड़ा के खिलाड़ियों ने अपने हुनर से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मां दुर्गा की मूर्ति के सक्षम आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में खिलाड़ियों के करतब देख लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि एमएलसी रतनपाल सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र पूजन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में शस्त्र और शास्त्र दोनों का विशेष महत्व है। शस्त्र पूजन शक्ति, साहस और आत्मरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और धर्म की रक्षा की प्रेरणा देती है। ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत और अखाड़ों की परंपरा को जीवंत रखते हैं।
इस दौरान आयोजक भीम कुमार सोनकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष मद्धेशिया, सभासद दिलीप जायसवाल, मदन उपाध्याय, सुधांशु मौली ओझा और शिवम श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।