फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wrestlers from different provinces displayed their strength in the wrestling competition.

Deoria News: दंगल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रांतों से आए पहलवानों ने दिखाया दमखम

Mon, 23 Mar 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers from different provinces displayed their strength in the wrestling competition.
सलेमपुर। ब्लॉक क्षेत्र के पिवकोल चौराहा स्थित श्रीशिव चरण ब्रह्म मंदिर के सामने रविवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, पडरौना, महराजगंज, कानपुर सहित बिहार और नेपाल तक के पहलवानों ने भाग लेकर अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल में करीब 40 जोड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। पहलवानों के दमदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रामशंकर राजभर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देते हैं और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजकमल तिवारी उर्फ धन्नू ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांवों में प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं। आयोजक दिनेश पहलवान ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान अभय यादव, अरविंद तिवारी, अजय यादव, विनोद यादव, ललन यादव गुड्डू, दुर्गेश कुमार यादव, आदित्य कुमार उर्फ छोटू, श्रीनिवास, अनुआपार के प्रधान बीरबहादुर कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed