{"_id":"7883768036c889a5b7f13f2988a8cc1e","slug":"wounds-in-the-ear-of-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के कान में जख्म मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के कान में जख्म मिला
अमर उजाला/देवरिया
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ‘सुविधा शुल्क’ न देने के बाद केंद्र व्यवस्थापक की पिटाई से कान
विज्ञापन
का पर्दा फटने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने छात्र का जिला अस्पताल
में मेडिकल परीक्षण कराया।
जांच के बाद चिकित्सक ने कान में गहरा जख्म होने की बात कही है। सदर कोतवाली, मुकुंदपुर के मूल निवासी और रामपुर कारखाना के लाला मुंडेरा गांव में मामा के घर रहने वाला शहादत अली शहीद भगत सिंह मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरनई में 12वीं की परीक्षा दे रहा है।
शहादत अली के अनुसार 20 फरवरी को हिन्दी द्वितीय प्रश्न-पत्र की परीक्षा देने के दौरान केंद्र व्यवस्थापक सुविधा शुल्क के नाम पर पांच हजार रुपये मांग रहे थे। न देने उन्होंने उसे पीटा।
कान पर जोर से थप्पड़ लगने की वजह से कान से खून बहने लगा।वहीं निजी चिकित्सक ने जांच के बाद कान का पर्दा फटने की बात कही थी।बुधवार को पीड़ित ने डीआईओएस और रामपुर कारखाना एसओ को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने शहादत अली का मेडिकल परीक्षण कराया। पीएचसी रामपुर कारखाना के चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।यहां के चिकित्सक ने कान में गहरा जख्म होने की बात कही है। रामपुर कारखाना के के एसओ देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित परीक्षार्थी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
जिला चिकित्सालय के चिकित्सक ने कान में गहरा जख्म होने की बात कही है।केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीआईओएस देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़ित छात्र की परीक्षा नहीं थी।
इसलिए उससे घटना के बारे में पूछताछ नहीं की जा सकी है। जिस दिन पेपर होगा, जीआईसी के प्रधानाचार्य वहां जाकर परीक्षार्थी से पूरी जानकारी लेंगे।