फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Worker falls to death while pruning trees

Deoria News: पेड़ की छटाई करने के दौरान मजदूर की गिरकर मौत

Sun, 12 Nov 2023 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Worker falls to death while pruning trees
-पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्षों के बीच हुई बहस,शव का होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पेड़ की छटाई करते समय एक मजदूर की गिरकर शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तकरार हुआ। मजदूर की पत्नी इलाज नहीं कराने की वजह से मौत होने का आरोप लगाई है।

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बर्दगोनिया निवासी संजय निषाद (40) सदर कोतवाली के कतरारी में नवासे पर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को बटुलही गांव में एक शख्स के यहां पेड़ की छटाई करने गए थे। इस दौरान पेड़ से गिरकर घायल हो गया। लोग उसे इमरजेंसी लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोगों ने शव को मोर्चरी में लाकर रख दिया। सूचना पर संजय की पत्नी कमलावती परिजनों के साथ पहुंची तो शव देख दहाड़े मारने लगी। पत्नी का आरोप है कि पति के घायल होने के बाद इलाज में देरी की वजह से इनकी मौत हुई है। इसी बात को लेकर मजदूर के परिजनों और जिनके यहां घटना हुई उनमें बहस शुरू हो गई। 112 नंबर पर फोन कर मजदूर की पत्नी ने शिकायत की। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed