फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Work will be done if roads are built together, otherwise problems will persist.

Deoria News: एक साथ बनें सड़कें तब बनेगा काम, वरना बनी रहेंगी दुश्वारियां

Mon, 03 Nov 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 03 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Work will be done if roads are built together, otherwise problems will persist.
बरहज-सोनूघाट जर्जर मार्ग 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सरकार शहरों में हाईवे तो ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा रही है, मगर जनपद मुख्यालय से बरहज नगर को जोड़ने वाली सोनूघाट-बरहज सड़क को धन की स्वीकृति का इंतजार है।
वहीं देवरिया-बेलडांड़ मार्ग निर्माण के एक साल के भीतर ही टूटने लगी है। इससे जनता निराश है। ओवरलोड के चलते यह सड़क भी टूट गई तो लोगों को बरहज जाने के लिए गड्ढे वाले रास्ते ही मिलेंगे। आसपास के लोगों का कहना है कि बरहज जाने वाले यह दोनों सड़क एक साथ बनाए जाते तो लोड़ दोनों पर बंट जाता।
विज्ञापन

इससे सड़कों की आयु लंबी हो जाती, मगर इसका ध्यान नहीं रखा जाता है। इसके चलते सड़कें लंबे समय तक चल नहीं पाती हैं और धन खर्च होने के बावजूद जनता को इसका वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रह है। बरहज जिले का पुराना नगर है। मुख्यालय के अलावा इस नगर में एकमात्र नगर पालिका परिषद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे होकर राम जानकी मार्ग गुजरता है। देवरिया से बड़हलगंज, आजमगढ़, मऊ और वाराणसी जाने के लिए बरहज ही मुख्य रास्ता है। इसको जोड़ने वाली मुख्य सड़क सोनूघाट-बरहज मार्ग करीब एक दशक पहले बनी थी। इस सड़क पर भारी यातायात का भारी दबाव है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते साइकिल की गति से कार और भारी वाहन चलते हैं। करीब एक साल पहले देवरिया-बेलडांड़ मार्ग बनकर तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed