Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women workers attacked, 10 injured

Deoria News: महिला मजदूरों पर हमला,10 घायल

Thu, 02 Jul 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Women workers attacked, 10 injured
रामपुर कारखाना। क्षेत्र के एक गांव में धान की रोपाई करने गई महिला मजदूरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 10 महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर देने वाली महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर में वह गांव की अन्य महिला मजदूरों के साथ बगल के गांव में एक किसान के खेत में धान की रोपाई करने गई थीं। आरोप है कि रोपाई के दौरान कुछ युवक वहां मौजूद लड़कियों से अशोभनीय हरकत और अभद्र टिप्पणी करने लगे।
विज्ञापन

महिलाओं ने विरोध किया तो कुछ देर बाद वे अपने साथ 12 से अधिक लोगों को लेकर पहुंचे और जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। पीड़िताओं के अनुसार, मनबढ़ों ने खेत में ही महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट के दौरान कई महिलाओं के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई से 10 महिला मजदूर घायल हो गईं। एक महिला मजदूर ने गले से मंगलसूत्र भी छीन लेने का आरोप लगाया है।
सभी घायल महिलाएं थाने पहुंचीं और नामजद तहरीर देकर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि महिला मजदूरों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed