Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women lagging in voter registration: Anganwadi and ASHA workers to help boost numbers

Deoria News: वोटर बनने में पिछड़ रहीं महिलाएं आंगनबाड़ी-आशा बढ़ाएंगी नंबर

Thu, 19 Nov 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 19 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Women lagging in voter registration: Anganwadi and ASHA workers to help boost numbers
देवरिया। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान जिले में महिला मतदाताओं की संख्या अब भी पुरुषों से काफी कम है। इस खाई को पाटने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को साैँपी गई है। अब वे अपने क्षेत्राें में महिलाओं को मतदाता बनने के लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जारी मतदाता सूची के अनुसार, प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 839 महिला मतदाता हैं। हालांकि, पिछले पुनरीक्षण की तुलना में इस बार सातों विधानसभा क्षेत्रों में महिला और पुरुष मतदाताओं का अनुपात (जेंडर रेशियो) सुधरा है।
विज्ञापन

जेंडर रेशियो 835 से बढ़कर 839 हो गया है। इस अनुपात को और सुधारने के लिए डीएम मधुसूदन हुल्गी ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हंै। निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में जिले में 21,20,171 मतदाता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 11,55,503 पुरुष और 9,64,621 महिलाएं शामिल थीं। वहीं 17 नवंबर 2026 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 21,47,363 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 11,67,776 और महिला मतदाताओं की संख्या 9,79,539 है।
पिछले प्रकाशन की तुलना में पुरुष मतदाताओं की संख्या में 12,273 और महिला मतदाताओं की संख्या में 14,918 की वृद्धि हुई है। महिलाओं की संख्या में पुरुषों के मुकाबले 2,645 अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इससे दोनों के बीच का अंतर भी कम हुआ है।

रुद्रपुर में सबसे बेहतर, रामपुर कारखाना में सबसे कम अनुपात :
विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो रुद्रपुर में जेंडर रेशियो 858 से बढ़कर 865 हो गया है। यह जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक है। देवरिया में 834 से बढ़कर 838, पथरदेवा में 837 से 840, रामपुर कारखाना में 814 से 817, भाटपाररानी में 822 से 825, सलेमपुर में 831 से 835 और बरहज में 852 से बढ़कर 855 हो गया है। रामपुर कारखाना में अनुपात सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed