{"_id":"5dea95cb8ebc3e1b9261d973","slug":"woman-will-be-safe-from-strict-laws-deoria-news-gkp332227946","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद एनकाउंटर: उन्नाव कांड के आरोपियों के साथ भी ऐसा ही हो अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद एनकाउंटर: उन्नाव कांड के आरोपियों के साथ भी ऐसा ही हो अंजाम
Sat, 07 Dec 2019 12:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियो को पुलिस इनकाउन्टर के बाद तहसील बार एसोसिएशन के लोगो
- फोटो : DEORIA
तेलंगाना पुलिस ने पशु महिला चिकित्सक के साथ गैंगरेप एवं जिंदा जलाकर मारने के मामले में जैसी कार्रवाई की है, उसी तर्ज पर यूपी पुलिस उन्नाव कांड के आरोपियों के साथ करे तो प्रदेश में कुछ हद तक दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर अंकुश लग सकता है। महिलाओं का कहना है कि उन्नाव की घटना में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी बड़ी बात नहीं है। ऐसे लोगों को सजा तेलंगाना राज्य के आरोपियों की तरह मिलनी चाहिए।
नगरपालिका की अध्यक्ष अलका सिंह का कहना है कि जब किसी बेटी का अपमान होता हैं तो कानून रिपोर्ट लिखवाने का इंतजार करता हैं। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी सजा दी जाए कि कोई इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न जुटा पाएं। पूर्व सीएमएस डा. शोभा शुक्ला का कहना है कि लड़की के साथ जब ऐसी घटना होती है तो उसे सोचना पड़ता है कि वह किसके पास जाए। ऐसी घटनाओं से लगता है कि महिलाओं और बेटियों का जीवन खतरे में है।
डा. शशिप्रभा गुप्ता का कहना है कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। हैवानियत एक मानसिक बीमारी है। नेशनल खिलाड़ी प्रियंका का कहना है कि समाज सो रहा है। एक बेटी जब रात में भी घर से निकले तो उसे लगे कि वह सुरक्षित है। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता बैकुंठपुर निवासी मोनिका शाही का कहना है कि पशु चिकित्सक के साथ रेप और जिंदा जला कर मारने और उन्नाव में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर जलाने जैसी घटनाएं महिलाओं को उद्वेलित कर रही है। ऐसे मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट को निर्धारित समय में फैसला देना चाहिए। तेलंगाना जैसे कदम यूपी पुलिस को भी उठानी चाहिए।
विज्ञापन
सलेमपुर की चिकित्साधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता का कहना है कि हैदराबाद में डॉक्टर से रेप और हत्या के केस में पुलिस ने चारों आरोपियों को ढेर कर दिया। इससे पीड़िता को न्याय मिला। डॉ. सहला आरिफ का कहना है कि तेलंगाना पुलिस ने देश में ऐसा मिशाल कायम किया है कि कोई भी रेप जैसी घटनाओं का अंजाम देने के पहले कई बार सोचेगा। ऐसा साहसिक कदम से घटनाओं पर लगाम लगेगा। इससे पीड़ित परिवार को न्याय मिला।

एनकाउंटर पर सोशल साइट पर पक्ष-विपक्ष में घामासान
हैदराबाद रेप कांड में देश में गम और गुस्सा का माहौल था। जैसे ही पीड़िता के आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की सूचना मिली तो युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. मनीष कुशवाहा के अगुवाई में मोर्चा के सदस्यों ने ख़ुशी जाहिर कर कहा कि अब पीड़िता की आत्मा का शांति मिलेगी।
इसके बाद डॉ. अशोक तिवारी ने तेलंगाना पुलिस की सराहना कर कहा कि यह प्रशंसा योग्य कदम है। इस दौरान प्रियेश त्रिपाठी, शिशिर राय, विशाल गुप्ता, आशीष द्विवेदी, संतोष पांडेय, अभिषेक त्रिगुणायत आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, मेहरौना घाट में अपराधियों के एनकाउंटर होने की खबर मिलते ही युवाओं में खुशी छा गई है।
डॉ. देवेंद्र यादव ने कहा कि इस जघन्य अपराध के आरोपियों का एनकाउंटर न्याय के लिए कड़ा कदम है। इस दौरान बृजेश वर्मा,राजेश यादव,प्रमोद यादव, अमित पटेल, राहुल सिँह ज्वाला, अमितेश दिवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
------------------------
लोगों ने कहा आखिर पीड़ित को मिला न्याय
हैदराबाद रेप कांड के आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने पर लोग पीड़िता के परिवार के साथ-साथ सोशल साइट पर खुशी जता रहे हैं। दूसरी ओर, सोशल साइट पर कर्ठ लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल भी उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह देश की न्यायिक व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठ जाएगा। आशुतोष मणि दवा व्यवसायी का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिला हैं। लेकिन असली ख़ुशी तब होती जब सिस्टम के जरिए ऐसे जघन्य अपराध की सजा मिलती।