फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman suicide

Deoria News: फंदा लगाकर नवविवाहिता ने की खुदकुशी

Fri, 26 Jan 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
woman suicide
परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
विज्ञापन

घटना खामपार थाना क्षेत्र के कुबेरुआ गांव की है


संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम कुबेरुआ में बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11:00 बजे 22 वर्षीय एक नवविवाहिता ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका मायका कुबेरुआ गांव में है। मौजूदा समय में वह मायके में थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि कुबेरुआ गांव के निवासी ध्रुप सिंह की 22 वर्षीय पुत्री सिंपी सिंह की शादी छह माह पूर्व बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र ग्राम बिलरुआ में रोशन सिंह उर्फ टाइगर से हुई थी। ससुराल जाने के बाद वह कुछ ही दिन पहले अपने मायके कुबेरुआ आई थी। मायके वालों ने पुलिस को बताया है कि सिंपी के ससुराल के लोग अक्सर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते व मारते-पीटते थे। तंग आकर उसने बताया तो हाल ही में विदाई कर मायके ले आए थे। बुधवार की रात में फोन पर उसकी ससुराल में किसी से बात हुई थी और उसने सुबह गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजन फंदे से उतारकर तत्काल भाटपाररानी अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सक ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर भाटपाररानी और खामपार पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में भाटपाररानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार हिमांशु घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटपाररानी के थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि मृतका के मायके वाले ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। मायके वालों ने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर सिंपी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

खामपार के थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। भाटपाररानी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। रिपोर्ट आने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed