फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman killed in bike collision, driver leaves vehicle

Deoria News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, वाहन छोड़ भागा चालक

Fri, 18 Jul 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in bike collision, driver leaves vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर बालपुर श्रीनगर चौराहे पर सड़क पार करते समय बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग गया।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कौला मुंडेरा गांव निवासी ऊषा देवी (50) का मायका बालपुर श्रीनगर चौराहा निवासी राजेश मद्धेशिया के घर है। वह कुछ दिन पहले मायके आई थीं। सुबह वह घर के सामने सड़क को पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क पर सुनसान देख हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचयी तरकुलवा पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed