फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman gives birth to child in ambulance

Deoria News: सीएचसी ले जाते समय महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

Sat, 09 Dec 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 09 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to child in ambulance
जच्चा-बच्चा सुरक्षित, परिजनों ने स्वास्थ्य टीम को सराहा
विज्ञापन


भटनी। क्षेत्र के एक गांव की गर्भवती महिला को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया जा रहा था। रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा के दौरान ईएमटी, आशा और चालक की सहायता से एंबुलेंस में ही महिला की डिलीवरी कराई गई। एंबुलेंस में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा सुरक्षित बताए जा रहे हैं। टीम सराहना की जा रही है।

भटनी के वीरसिंहपुर गांव की रहने वाली सुषमा देवी पत्नी अनूप को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस को बुलाया गया। सुषमा को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) दिव्या मौर्य, आशा और चालक ने एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान महिला ने बालक को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रसव के बाद दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. धनंजय कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल ले आते समय एंबुलेंस में बच्चे का जन्म हुआ है। जच्चा -बच्चा सुरक्षित हैं। उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed