फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman found hang

Deoria News: पति बेटे को लेकर था अस्पताल में, घर लौटा तो पत्नी का फंदे से लटका मिला शव

Tue, 14 May 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 14 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
woman found hang
फोटो समाचार...
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा लाला गांव का मामला

तीन दिन पहले बड़े बेटे राहुल की तबीयत बिगड़ने पर उसे लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती था पिता

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरडीहा लाला गांव में एक 32 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी सोमवार शाम को तब हुई जब पति अस्पताल में भर्ती बड़े बेटे को डिस्चार्ज कराकर घर लौटा। घर में प्रवेश करते ही पति की नजर जंगले पर पड़ी तो देखा पत्नी फंदे से लटकी है। बेटे को जमीन पर लेटाकर दौड़ते हुए कमरे का फाटक खोलने लगा। लेकिन फाटक अंदर से बंद था। पुलिस ने फाटक तोड़कर शव को नीचे उतरवाया।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा लाला गांव निवासी चन्द्रभान यादव की 2006 में सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलई बेलवा गांव निवासी सुमित्रा देवी से शादी हुई थी। सुमित्रा देवी के तीन लड़के राहुल यादव (13), अंशिका (8) और आलोक कुमार (6) हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले बड़े बेटे राहुल की तबीयत बिगड़ने पर पिता चन्द्रभान यादव उसे लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती थे। सोमवार की शाम को चन्द्रभान बेटे की अस्पताल से छुट्टी मिलने पर घर लेकर आए। घर में घुसने पर देखा कि पत्नी साड़ी के फंदे से लटकी है। वह बेटे राहुल को आनन-फानन जमीन पर लेटाकर कमरे का फाटक खोलने लगे। लेकिन अंदर से फाटक बंद होने से फाटक नहीं खुला। फिर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, भाई की तबीयत खराब होने के बाद अंशिका और आलोक मौसी के घर चले गए थे। घटना के बाद पति चन्द्रभान और बीमार बेटा राहुल का रो-रो कर बुरा हाल है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि फाटक तोड़कर शव बाहर निकाला गया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------


इनसेट.....

सऊदी से चार साल बाद चंद्रभान लौटा है घर

- बेटा भर्ती था अस्पताल में तो रोज सुबह शाम घर आता था भोजन लेने

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। चन्द्रभान चार साल बाद सऊदी अरब से इस बार घर आए है। वह बीस दिन पहले ही घर आए। इधर बड़े बेटे राहुल का तबीयत खराब हुई तो उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया। वह रोज सुबह शाम घर भोजन लेने आते थे। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। हालांकि पुलिस की निगाह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।


बरडीहा लाला गांव निवासी चन्द्रभान यादव सऊदी अरब में रहकर नौकरी करते है। बताया जा रहा है कि इस बार वह लंबे समय बाद घर लौटे है। बीते माह 24 अप्रैल को वह सऊदी अरब से घर आए। घर आने के बाद अचानक बड़े बेटे राहुल की तबीयत खराब हो गई। किसी कारण वश मां सुमित्रा देवी बेटे के साथ अस्पताल नहीं गई। चन्द्रभान ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती बेटे की देखभाल करने के लिए उसके पास रहते थे। जबकि सुमित्रा घर पर रह रही थी। रोज सुबह शाम चन्द्रभान भोजन करने और बेटे का भोजन ले जाने के लिए घर आते थे। पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। लोगों का कहना है कि सुमित्रा ने आत्महत्या किया है या नहीं इसका खुलासा उसके मोबाइल फोन की डिटेल खंगालने से हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed