फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman dies due to throat slit in Bhatni area

भटनी क्षेत्र में गला रेतने से महिला की मौत

Mon, 03 Jan 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to throat slit in Bhatni area
भटनी क्षेत्र में गला रेतने से महिला की मौत
विज्ञापन

भटनी। क्षेत्र के छितरौली गांव में सोमवार की देर शाम महिला की मौत हो गई। उसका गला रेता हुआ था। लोगों के अनुसार, गृह कलह से आजिज आकर महिला ने ब्लेड से गला रेत लिया था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
छितरौली गांव निवासी मनोज यादव की पत्नी ममता यादव (35) की सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में गला कट गया। कमरे में लहूलुहान महिला को परिवारीजन सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने बताया कि महिला की शादी 2011 में हुई थी। कोई बच्चा नहीं है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि ममता की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। सोमवार देर शाम उसके कमरे से आवाज आने पर परिजन गए तो उसका गला कटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि महिला ने गला रेत कर आत्महत्या कर ली है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed