फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman beheaded for cleaning toilet

Deoria News: शौचालय में सफाई को लेकर महिला का सिर फोड़ा

Sun, 17 Mar 2024 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Woman beheaded for cleaning toilet
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के टड़वा गांव का मामला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में शौचालय में सफाई करने को लेकर कुछ लोगों ने महिला का सिर फोड़ दिया। बचाव करने पहुंचे बेटे की भी पिटाई कर दी गई। महिला थाने पहुंच न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी सुनीता देवी के दरवाजे पर शौचालय बना है। आरोप है कि शौचालय में ताला बंद करने पर बगलगीर ताला तोड़कर उसमें गंदगी फैलाते हैं। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। रविवार को शौचालय में गंदगी देख सुनीता देवी ने विरोध जताया तो पड़ोसी मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिए। इतना ही नहीं दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा उनका बेटा किशन चौहान बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। पीड़ित थाने पहुंच न्याय की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने महिला का इलाज कराकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। आने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


-----
इनसेट...

वृद्ध को पुलिस ने जख्मी हालत में पहुंचाया घर

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव के बाल किशुन एक पखवाड़ा पहले गांव के एक युवक के साथ बाजार करने घर से निकले और देर-रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजन उन्हें ढूंढने लगे। इसी बीच परसिया मिश्र गांव के पास 112 नंबर पुलिस को जख्मी हालत में मिले। पुलिस उन्हें घर ले गई। इन दिनों उनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। बेटी प्रतिभा ने गांव के युवक पर आशंका जताते हुए तहरीर दी है। उसका कहना है कि पिता जब युवक के साथ निकले तो वह उन्हें घर क्यों नहीं लाया। अगर कहीं चोट लग गई तो हमलोगों को बताना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed