{"_id":"68545bb81554e072e5038087","slug":"woman-beaten-up-over-childrens-issue-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-156364-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बच्चों की बात को लेकर महिला की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बच्चों की बात को लेकर महिला की पिटाई
Fri, 20 Jun 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। कोला गांव में बच्चों के विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कोला निवासी सावित्री देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि पति छोटेलाल गुप्ता परदेस रहते हैं। वह घर पर बच्चों के साथ रहती है। घर में आने-जाने के लिए मुख्य दरवाजा एक है। इसी रास्ते पटीदारों का भी आना-जाना होता है। बच्चे अगर कुछ सामान छू लेते हैं तो पटीदार मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। बुधवार की शाम को बच्चों की बात पर पटीदार उसे मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी थानेदार लवकुश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद