फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman beaten to death in love affair case filed against four

Deoria: प्रेम प्रसंग में महिला की पीट कर हत्या, चार पर मुकदमा दर्ज

Tue, 02 Aug 2022 02:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Aug 2022 02:59 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर अनिल निषाद, अशोक निषाद, दीपक निषाद एवं सत्यनारायण निषाद के विरुद्ध मारपीट तथा गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में यह बात सामने आई है कि महिला का पति बाहर रहता है। अशोक से काफी समय से बात होती थी। इसी बीच महिला दीपक से बात करने लगी।

विज्ञापन
Woman beaten to death in love affair case filed against four
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के उसरहवा टोले पर सोमवार की रात प्रेम प्रसंग को लेकर एक महिला की जमकर पिटाई कर दी गई। जिसकी मंगलवार की सुबह मौत हो गई। महिला के भाई की तहरीर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के उसरहवा टोला निवासी पूनम देवी का पति सूरत स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। महिला अपने घर में बेटे विराज निषाद के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार महिला की बात गांव के ही अशोक से काफी दिनों से होती थी। इसी बीच उसकी नजदीकियां गांव के ही दीपक से हो गई।
विज्ञापन


यह बात अशोक को खटने लगी थी। सोमवार की शाम को अशोक ने पूनम देवी से कहा कि मोबाइल फोन पर उससे बात न करे। इस पर महिला का दीपक के पक्ष में बोलने के कारण कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर रात में अशोक निषाद ने पूनम की घर में घुस कर पिटाई कर दी, जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट आ गई। सुबह उसकी घर पर ही मौत हो गई। जब बेटा मां को जगाने गया तो वह मृतवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यह देख कर शोर मचाने लगा, जिससे भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इनमें से किसी ने डायल 112 पर सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत चौधरी, एसएसआई महेंद्र मोहन मिश्र मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूनम के भाई अभिषेक निषाद निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर, नई बाजार, थाना झंगहा, गोरखपुर की तहरीर पर चार लोगों को नामजद करते हुए मारपीट तथा गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर अनिल निषाद, अशोक निषाद, दीपक निषाद एवं सत्यनारायण निषाद के विरुद्ध मारपीट तथा गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में यह बात सामने आई है कि महिला का पति बाहर रहता है।

अशोक से काफी समय से बात होती थी। इसी बीच महिला दीपक से बात करने लगी। आरोपी अशोक बात करने से मना कर रहा था। पर महिला, दीपक का पक्ष लेकर लड़ाई कर ली। जिसके कारण महिला की पिटाई कर दी गई और रात में समय रहते इलाज न होने के कारण मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed