{"_id":"63f504b6d884289062039547","slug":"woman-arrested-for-posing-as-teacher-on-fake-documents-deoria-news-c-7-gkp1014-62259-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फर्जी दस्तावेज पर शिक्षक बनी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फर्जी दस्तावेज पर शिक्षक बनी महिला गिरफ्तार
Tue, 21 Feb 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिहा थाने में दर्ज किया गया था केस, देवरिया निवासी आरोपी महिला को पुलिस ने जेल भिजवाया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कूटरचित दस्तावेज के आधार पर शिक्षक बनी महिला को मंगलवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गुलरिहा थाने में 16 नवंबर 2022 को ही केस दर्ज किया गया था। पांच महीने पहले आरोपों की पुष्टि होने के बाद बीएसए ने सेवा समाप्त कर दी थी। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाने में खंड शिक्षा अधिकारी भटहट अमित चौहान ने बर्खास्त शिक्षक ममता कुमारी के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में अमित ने लिखा है कि देवरिया जिले के सलेमपुर थानाक्षेत्र स्थित विशुनपुर गांव निवासी ममता कुमारी ने कूटरचित दस्तावेज के जरिए नौकरी पाई थी। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 13 सितंबर 2022 उसे बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्त महिला शिक्षक शाहपुर के बशारतपुर में रहती थी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि दर्ज केस में आरोपी बर्खास्त महिला शिक्षक को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।