फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman accuses youth of threatening to kill her

Deoria News: महिला ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

Wed, 28 Jun 2023 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses youth of threatening to kill her
थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। पचलड़ी गांव की रहने वाली एक महिला ने एक शख्स पर घर में घुसकर असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

गांव के उदयशंकर सिंह की पत्नी अंजू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुल्तानी गांव के एक व्यक्ति से उनका जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार शाम दूसरे पक्ष का युवक उनके दरवाजे पर चार पहिया वाहन से जाकर गाली देने लगा। जिसका विरोध करने पर वह घर में घुस गया और लाइसेंसी असलहा सटाकर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। चौराहा स्थित शराब की दुकान के सेल्समैन कृष्णा सिंह ने भी आरोपी युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। दोनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत थानाध्यक्ष गोपाल राजभर ने बताया कि दोनों पक्ष में पुरानी रंजिश है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed