फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   without registration 5 schools closed

Deoria News: बिना मान्यता चल रहे पांच विद्यालयों को एबीएसए ने कराया बंद

Tue, 30 Apr 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 Apr 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
without registration 5 schools closed
फोटो- बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों को ताला बंद करते एबीएसए टीम
विज्ञापन

छात्रों को निकट के परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश कराने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। विकास खंड भाटपार रानी और बनकटा में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त पांच विद्यालयों को एबीएसए की टीम ने सोमवार को छापा मार कर बंद कराया। टीम ने विद्यालय के सभी छात्रों को निकट के परिषदीय विद्यालय में प्रवेश कराने के संचालकों को निर्देश दिए।


जिलाधिकारी के निर्देश पर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में खंड शिक्षा अधिकारी भाटपार रानी एवं बनकटा संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनी है। टीम ने विकासखंड भाटपार रानी अंतर्गत अवध बिहारी मेमोरियल स्कूल अकटही बाजार, न्यू डिफेंस एकेडमी रामकोला माफी, मार्गदर्शन विद्यापीठ अकटही बाजार तथा विकासखंड बनकटा अंतर्गत डीएनसी स्कूल पंडितपुरा तथा डीडी इंटरनेशनल स्कूल पंडितपुरा में छापा मारा। उन्होंने अभिलेख आदि की गहन जांच की। ये सभी विद्यालय गैर मान्यता प्राप्त अवैध ढंग से चलाए जा रहे थे। उन्होंने विद्यालयों का ताला बंदी कर नोटिस चस्पा कराया और संचालकों को विद्यालय में पढ़ रहे सभी छात्रों को पास के परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश कराने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान जारी रहेगा। टीम में अजय सिंह, परवेज आलम, विकास, देवेंद्र आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed