{"_id":"65f72c01bdc200e4bf011586","slug":"winner-of-identify-yourself-general-knowledge-competition-honored-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-121645-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अपने को पहचानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अपने को पहचानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर प्रबंधक संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जूनियर प्रबंधक संघ की ओर से आयोजित अपने को पहचानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह एसएसबीएल इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित हुआ। इसमें अलग-अलग वर्ग में विजेताओं के अलावा प्रतिभाग करने वाले हर विद्यार्थी को सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार मौके पर चार हजार छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ.अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया की गौरवशाली परंपरा का पुनर्जागरण इस आयोजन के जरिए हुआ है। संगठन की अध्यक्ष संगीतासिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में जिले के सुदूर ग्रामीण इलाकों एवं शहरी क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। ग्रुप ए में कक्षा तीन से पांच के छात्रों में अमोघ त्रिपाठी, अंशु राजभर, अंश गुप्ता पहले तीन स्थानों पर रहे। ग्रुप बी में कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों ने भाग लिया, इस वर्ग में प्रथम अनन्या सिंह, द्वितीय प्रत्युष प्रताप सिंह, तृतीय आदेश श्रीवास्तव, ग्रुप सी में कक्षा नौ से 10वीं के छात्रों में आयुषी तिवारी प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय रहे।
संचालन युवराज प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान संगठन के महामंत्री पार्थ सिंह, दीपक मौर्य, विष्णु अग्रवाल, आदित्य सिंह, श्रीराम यादव, उमेश यादव, अश्वनी पांडेय, बीके शुक्ला आदि मौजूद रहे।