फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wine of 10 lakh caught

Deoria News: कद्दू की आड़ में 10 लाख की अंग्रेजी शराब ले जा रहे ट्रक को बिहार पुलिस ने पकड़ा, तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

Mon, 13 May 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 13 May 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
wine of 10 lakh caught
मैरवा थाने जब्त शराब की गिनती करते पुलिस कर्मी। स्त्रोत पुलिस
फोटो समाचार.......
विज्ञापन

रामपुर बुजुर्ग से सटे धरनी छापर बाॅर्डर पर जांच के दौरान मिली कामयाबी, ट्रक में मौजूद थी 2673 लीटर अंग्रेजी शराब
बनकटा पुलिस के आंखों के सामने से गुजरी चंडीगढ़ से आ रही अंग्रेजी शराब, नहीं लगी भनक
रामपुर बुजुर्ग से सटे धरनी छापर चेकपोस्ट पर तैनात मैरवा पुलिस ने जब्त कर ली शराब
गिरफ्तार तस्कर कभी बिहार के बिहार शरीफ तो कभी मुजफ्फरपुर शराब ले जाने की कह रहे बात
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के बिहार बाॅर्डर पर जिला प्रशासन सघन जांच अभियान चला रहा है। इसके इतर एसपी के निर्देश पर पुलिस महकमा भी लगातार शराब की तस्करी व देशी शराब पर नकेल कस रहा है। बावजूद इसके कई थाना व चौकी को पार कर तस्कर शराब लेकर बनकटा थाने के रामपुर बुजुर्ग से सटे बिहार प्रांत की सीमा में प्रवेश कर गए। सबसे अहम बात शराब को कद्दू के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी। लेकिन बिहार के सिवान जिले के मैरवा थाने की पुलिस ने शराब जब्त कर ली, जबकि बनकटा पुलिस को इसकी तनिक भनक भी नहीं लगी। मैरवा पुलिस ने ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही करीब 2673 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, गुठनी थाने की पुलिस ने बनकटा थाना क्षेत्र से सटे विसवार गांव से 180 लीटर शराब बरामद किया है। शराब बनकटा थाना क्षेत्र से ही ले जाई जा रही थी। मैरवा पुलिस की कार्रवाई के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग बॉर्डर के पास बिहार के धरनीछापर चेकपोस्ट पर मैरवा पुलिस ने रविवार की सुबह एक ट्रक की रोक कर जांच की। कद्दू की आड़ में तस्कर करीब 297 पेटी अंग्रेजी शराब ले जा रहे थे। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। जिसकी कीमत बाजार में करीब दस लाख रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र के आजादपुर गांव के प्रदीप सिंह, बिहार के नालंदा जनपद के अलौधिया गांव के विनय सिंह तथा यूपी के महाराजगंज थाना क्षेत्र के मोहानापुर के जयंत कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार ट्रक में कद्दू लदा हुआ था। उसके नीचे शराब की पेटी छिपाकर रखी गई थी। जिसे धरनीछापर चेकपोस्ट पर तैनात मैरवा थाने के पुलिस कर्मियों ने जांच के दौरान पकड़ लिया, जबकि 100 मीटर पहले बनकटा थाना क्षेत्र पड़ता है, लेकिन यहां तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मैरवा पुलिस ट्रक को जब्त करते हुए तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर ली। मैरवा पुलिस तीनों तस्कर से कारोबारी के बारे में जानकारी ले रही है। शराब तस्कर चंडीगढ़ से शराब ला रहे थे। तस्कर कभी बिहार के मुजफ्फरपुर तो कभी बिहारशरीफ शराब लेकर जाने की बात कह रहे थे। पुलिस का दावा है कि शीघ्र कारोबारी भी पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा। इधर क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि बॉर्डर पर पूरी सख्ती है, बिहार में शराब पकड़ने की जानकारी नहीं है। आपके स्तर से सूचना मिल रही है। इसकी जांच करता हूं।
विज्ञापन



गुठनी पुलिस ने पकड़ी 180 लीटर शराब
बनकटा। थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ के रास्ते बिहार जा रही शराब को गुठनी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने चार बाइक के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। चर्चा है कि मठिया मोड़ के रास्ते शराब बिहार में जा रही थी। गुठनी पुलिस को सूचना मिली तो शराब तस्करों का पीछा किया। इसके बाद सभी तस्करों को विसवार चिमनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें बनकटा थाना क्षेत्र के महुअई गांव के रहने वाले राहुल कुमार की गिरफ्तारी शराब तस्कर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed