फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wife lodged FIR against husband

Deoria News: पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 26 Dec 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Wife lodged FIR against husband
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अश्लील वीडियो वायरल करने की एफआईआर दर्ज कराई है। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी लार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक साल पहले हुई थी। विवाहिता ने लार पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसका एक आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिया है और अब दो लाख रुपये नकद व सोने की चार अंगूठी की मांग कर रहा है। मांग पूरी नहीं होने पर उसने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बात का विरोध करने पर पति व उसके घरवालों ने मिलकर विवाहिता को पीटा और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed