फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wife died and husband injured in accident

हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर

Mon, 22 Mar 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
wife died and husband injured in accident
गुठनी में सड़क हादसे के बाद जुटे लोग - फोटो : SALEMPUR
हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन

गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर जतौर बाजार के समीप सड़क हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुठनी/मेहरौनाघाट। बिहार के गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर जतौर बाजार के समीप सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में मौत की शिकार महिला मैरवा थानाक्षेत्र के लंगड़पुरा गांव निवासी रामशंकर मिश्र की पुत्री आशा देवी हैं वहीं गंभीर रूप से घायल पति देवरिया जिले के रमहौली गांव निवासी राजेश मिश्र पुत्र शिवकली मिश्र हैं।

सोमवार को राजेश पत्नी आशा को बाइक से लेकर अपनी ससुराल लंगड़पुरा जा रहे थे। गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर जतौर बाजार खाली स्थान पर पेड़ की छाया में खड़े होकर पति-पत्नी आपस में बाते कर रहे थे कि यूपी की तरफ से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पूरी क्षतिग्रस्त हो गई और महिला दूर गड्ढे में जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति भी सड़क किनारे बेहोश होकर गिर पड़े। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और राहगीरों के साथ मिलकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने एसआई दशरथ सिंह को मौके पर भेजा। एसआई दसरथ सिंह ने घायल व्यक्ति को पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचाया व महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर भेजा। उधर, सूचना पाकर लंगड़पुरा से पहुंचे महिला के परिजन घायल राजेश मिश्रा को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed