फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wife beaten in family dispute

Deoria News: पारिवारिक विवाद में पत्नी को पीटा

Sat, 02 May 2026 10:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 02 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Wife beaten in family dispute
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बभनी पांडेय गांव में पारिवारिक विवाद में एक शख्स ने पत्नी की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजवाया। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन


बभनी पांडेय गांव निवासी दीपक बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह इन दिनों गांव आया है। गांववालों की मानें तो पारिवारिक विवाद के चलते दीपक देर रात पत्नी की पिटाई करने लगा। पत्नी के चिखने-चिल्लाने के बाद मौके पर लोग जुट गए। मगर कोई बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि महिला को गंभीर चोट आई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed