फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wheat loaded truckrecovered

गल्ले की दुकान पर मारा छापा, गेहूं लदा ट्रक बरामद

Wed, 02 Jun 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
wheat loaded truckrecovered
गल्ले की दुकान पर मारा छापा, गेहूं लदा ट्रक बरामद
विज्ञापन

सलेमपुर। सांसद रविंद्र कुशवाहा के गांव में एक व्यक्ति किसानों से कम मूल्य पर गेहूं खरीदकर भंडारण कर रहा था। इसकी सूचना किसी ने तहसीलदार को दी। तहसीलदार ने मौके से एक ट्रक गेहूं पकड़ लिया। ट्रक को कोतवाली खड़ा कराया गया है। हालांकि इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के माहथापार गांव में किसानों से कम दाम पर गेहूं खरीदने और उसे सरकारी रेट पर बेचने की शिकायत ग्रामीणों ने तहसीलदार से की। तहसीलदार रामाश्रय ने भटनी एसएमआई मुकेश शुक्ला व पूर्ति निरीक्षक व पुलिस को साथ लेकर माहथापार पहुंचे। वहां चौराहे पर एक मकान में अवैध रूप से गल्ले का भंडारण किया गया था। ट्रक पर गेहूं से भरे बोरे लादे जा रहे थे। तहसीलदार ने जब गेहूं के बारे में पूछताछ की तो वहां मौजूद लोगों ने इसके बारे में सही जानकारी नहीं दी। यहां तक कि ट्रक का चालक भी कुछ नहीं बोला। इस पर तहसीलदार ने पूर्ति निरीक्षक से गेहूं से लदे ट्रक को कोतवाली पुलिस को सुपुर्द करने को कहा। तहसीलदार रामाश्रय ने बताया कि अवैध गेहूं भंडारण की शिकायत मिलने पर टीम के साथ गया था। मौके से एक ट्रक में भरा गेहूं बरामद किया गया, जिसे कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
विज्ञापन

कोतवाली के बाहर दो दिनों से खड़ा है गेहूं भरा ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली के बाहर दो दिनों से गेहूं लदा एक ट्रक खड़ा किया गया है। लेकिन इसकी खबर पुलिस को नहीं है। इससे पुलिस की सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के माहथापार गांव से छापेमारी के दौरान तहसीलदार व पूर्ति विभाग की टीम ने गेहूं लदे ट्रक को कोतवाली पुलिस को सुपुर्द किया। इस मामले से कोतवाल नवीन कुमार मिश्र अनभिज्ञता जता रहे हैं। जबकि ट्रक कोतवाली के बाहर दो दिनों से खड़ा है। जो कोतवाली गेट पर ही गेहूं से भरा ट्रक बुधवार की शाम तक देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed