{"_id":"624c86b11014cb17685bc628","slug":"wheat-crop-fired-salempur-news-gkp432327859","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहरौना में लगी आग, दो बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहरौना में लगी आग, दो बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौना में लगी आग, दो बीघा गेहूं की फसल जली
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। लार ब्लॉक के मेहरौना गांव में दोपहर में लगी आग से दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। तेज पछुआ हवा के बीच ग्रामीणों के प्रयास से आग पर नियंत्रण पाया गया। उधर, ठाकुर गौरी गांव में चूल्हे की चिंगारी से निकली आग से एक रिहायशी झोपड़ी जल गई। संयोग ठीक रहा की उसमें आराम कर रहे लोग बार्ल-बाल बच गए।
ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार दोपहर मेहरौना गांव के एक खेत में गेहूं की मड़ाई हो रही थी। इसी बीच निकली चिंगारी से मुनीर के खेत में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझते, आग की लपटें तेज हो गईं। पछुआ हवा के तेज थपेड़े की वजह से आग बगल के खेत में लग गई। शागिर अहमद का दस कट्ठा, बदरुद्दीन का दस कट्ठा, जहिरुल का चार कट्ठा गेहूं की फसल जल गई। धुआं के गुब्बार के साथ आग की लपटें देख दौड़े ग्रामीण आग बुझाने की जद्दोजहद में जुट गए। पछुआ हवा से आग की लपटें तेज थीं। आग बुझाने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पंपिंग सेट व स्कूल के टुल्लू पंप के सहारे आग पर काबू पाया गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। आरोप है कि आग बुझाने के बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। आगलगी की सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल ने फसल क्षतिपूर्ति का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी। उधर लार ब्लॉक के ठाकुर गौरी डीह टोला गांव में ब्रिजानंद राजभर के परिवार के लोग दोपहर में भोजन कर रिहायशी झोपड़ी में आराम कर रहे थे। तभी बगल में जल रहे कूड़े की चिंगारी से आग लग गई। यह देख झोपड़ी में सो रहे लोगों ने आनन-फानन में अपनी जान बचाई। उसमें रखा गेहूं,च ावल व दैनिक उपयोग का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
आग की लपटें देख शिक्षिकाओं ने छात्रों को बाहर निकाला
मेहरौनाघाट। गेहूं की फसल में लगी आग प्राथमिक विद्यालय मेहरौना के करीब चली गई। अचानक आग की लपटें और कमरे में धुएं का गुब्बार देखकर पढ़ रहे छात्र चीखने लगे। यह देखकर अंदर पढ़ा रही शिक्षिकाओं ने बच्चों का ढांढस बंधाते हुए साहस दिखाकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद छात्रों ने राहत की सांस ली।