{"_id":"6b008c588fc5cd5c9901aead","slug":"weather-to-change-due-to-a-western-disturbance-temperatures-will-drop-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1524556-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान
विज्ञापन
देवरिया। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वांचल में दो दिन तक बूंदाबांदी और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान घना कोहरा छाने से दृश्यता कम होगी और तापमान में गिरावट आएगी।
नवंबर का तीसरा सप्ताह बीतने को है, लेकिन अभी ठंड का असर अपेक्षाकृत कम है। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। मौसम में बदलाव के बाद लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास हो सकता है।
मौसम विभाग के आंचलिक कार्यालय लखनऊ की ओर से जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 नवंबर को मौसम शुष्क रहा। वहीं, 21 और 22 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शनिवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। सुबह के समय घना कोहरा छाने से दृश्यता भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, बूंदाबांदी और कोहरे के असर से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, 23 से 26 नवंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।