{"_id":"57c5c1184f1c1bbe122cb1fc","slug":"we-re-seeking-to-combine-raj-babbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम आपसे गठबंधन मांगने आएं हैं : राजबब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम आपसे गठबंधन मांगने आएं हैं : राजबब्बर
देवरिया
Updated Tue, 30 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
टाउनहाल में पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर भीड़ देखकर फिल्म अभिनेता और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर खुद को नहीं रोक पाए और जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ‘राकेश’ के हाथ से माइक लेकर फिल्मी अंदाज में लोगों को नीचे उतारा। राजबब्बर का यह रुप देखकर लोग दंग रह गए।
- फोटो : अनूप तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की अगुवाई में 27 साल यूपी बेहाल रथ यात्रा देर शाम शहर के सुभाष चौक पर पहुंची। उन्होंने कहा कि इंदिरा और राजीव गांधी ने देश के लोगों को अधिकार दिया। नरेंद्र मोदी की सरकार लोगों के अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों की समस्याओं से रूबरू होना चाहते हैं। इसीलिए देवरिया से दिल्ली महायात्रा निकाला जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष टाउनहाल स्थित कार्यालय के सामने परिसर में आयोजित जनसभा में कहा कि हमारे पास कुछ देने के लिए नहीं है। हम लुटे हुए लोग हैं लुटे हुए लोगों को एकजुट कर एक ताकत बनाना चाहते हैं। आपके पास बहुत बड़ी ताकत है आपसे गठबंधन मांगने आए हैं। सभी राजनीतिक दलों के पास जते हैं लेकिन हमलोग आपके पास आए हैं। दरअसल यूपी को संवारने की इच्छा है। यूपी के नौजवान जाति धर्म और समीकरणों की सरकार बनाते रहे हैं। 27 साल यूपी बेहाल, यह एक नारा और स्लोगन नहीं।
हमारे नौजवान यहां तक की 45 साल के लोगों को पता नहीं कि यूपी में कांग्रेस सरकार थी। राजीव गांधी ने 18 साल के नौजवानों को वोट देने का अधिकार दिया। उन्होंने महंगाई की जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि आज का दुकानदार शाम को दुकान बंद करता है तो गल्ले में कितना मुनाफा मिलता है, इसका अंदाजा लगा सकते हैं। प्रदेश की जनता ने 2007 और 2012 में सपा को बहुमत दिया। नौकरियां बांटने और रोजगार देने की बात तो दूर सपा परिवार की पार्टी बन गई है। एक माह पहले मुखिया ने कहा कि हमारी सरकार लूटतंत्र रोकने में असमर्थ रही।
विज्ञापन
उसी सरकार के एक मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लोग जमीन कब्जा करने में लगे हैं। आजम खान का नाम लिए बगैर उनके बयान पर तंज कसा। कहा कि उनको अंदाजा हो गया है कि जहाज अब डूबने वाली है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आ रहा था तो रास्ते में चीनी मिल का फाटक दिखा, लोगों ने बताया कि 15 साल से चीनी मिल बंद है। इससे किसका नुकसान हुआ? मजदूर, किसान, व्यापारी का नुकसान हुआ। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वादा झूठा साबित हो रहा है।
अकाउंट में 15 लाख रुपये भेजने और महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम साबित हुई है। बीजेपी के शासनकाल में मुनाफा बढ़ रहा है। प्रदेश के लोकसभा सांसदों को हटा दिया जाए तो केंद्र की सरकार अल्पमत में आ जाएगी। मुजफ्फरनगर, कैराना की घटना ने झकझोर कर कर रख दिया है। रही कसर मथुरा और बुलंदशहर ने पूरी कर दी है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने मोदी के कालाधन वापसी, मंहगाई के मुद्दे पर जमकर घेरा कहा कि अगर ओलंपिक में झूठ खेल के रुप में शामिल होता तो देश के पास कई गोल्ड मेडल मिल जाते।
एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने केंद्र सरकार पर गरीबों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के वजीफा को बंद करने की साजिश रची जा रही है। जनसभा को पूर्व सांसद कमलकिशोर कमांडो, पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह, विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ,रामाश्रय प्रसाद, आरए प्रसाद, राजाराम पाल, लालचंद्र निषाद ने संबोधित किया।
संचालन जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक फजले मजूद, आरए प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र, रामजी गिरि, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी आदि मौजूद रहे।