{"_id":"57af4fd54f1c1bf924ee45e9","slug":"water-tab-dry-by-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोंटियों की ‘पाॅवर’ ले उड़ी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोंटियों की ‘पाॅवर’ ले उड़ी बिजली
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
Updated Sat, 13 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame
- फोटो : demo
ट्रांसफॉर्मर टेस्टिंग के दौरान आई तकनीकी खराबी के चलते नगरवासियों को जहां शुक्रवार रात बिजली बिना उमस झेलनी पड़ी तो वहीं सुबह घरों में पानी बिना परेशानी उठानी पड़ी। तकनीकी फॉल्ट के चलते न सिर्फ शहर की बल्कि आसपास के कई गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे।
शहर के भटवलिया स्थित सब स्टेशन में शनिवार की शाम चार बजे 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का परीक्षण शुरू हुआ। इसी दौरान कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते कचहरी फीडर, वाटर वर्क्स, नार्थ, साउथ, वेस्ट और मंडी फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। अभियंताओं की टीम खराबी दूर करने में जुट गई। आपूर्ति चालू न हुई तो लोगों के इन्वर्टर भी बैठ गया।
इसके बाद लोग मोहल्ले की गलियों और छतों पर टहलने लगे। लोगों ने बिजली बिना किसी तरह रात काटी। सुबह हुई तो मुश्किल कम होने की जगह और भी बढ़ गई। लोगों के घरों की टंकियों में पानी खत्म हो गया। इससे लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। दिन में 10 बजे खराबी दूर हुई। इसके बाद लोगों को बिजली मयस्सर हो सकी। देसही देवरिया इलाके के गांवों शनिवार को भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी बदहाल रही। बरारी, बलुआ, धतुरा, उधोपुर आदि इलाकों में बिजली गुल रही।