फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   water level decreased 20 cm of sarayoo river

सरयू नदी के जलस्तर में 20 सेमी की आई कमी

Fri, 25 Jun 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
water level decreased 20 cm of sarayoo river
सरयू नदी के जलस्तर में 20 सेमी की आई कमी
विज्ञापन

बरहज। एक पखवारे से सरयू नदी उफान पर है। पिछले दो दिनों में जलस्तर में 20 सेमी की कमी आई है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि बाढ़ की आशंका से प्रशासन अलर्ट है। 12 बाढ़ चौकियों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

समय से मानसून के दस्तक देने और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। सरयू नदी खतरे के निशान से 66.50 से 45 सेमी ऊपर 66.95 पर बह रही है। सरयू और राप्ती में आई बाढ़ के कारण नदी का पानी खेतों की ओर फैल रहा है। राप्ती में उफान से भदिला प्रथम गांव चारो तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया है। जहां लोगों की आवाजाही नाव के जरिए हो रही है। नदी कटइलवा से कपरवार संगम तट तक दबाव बना रही है। जबकि राप्ती कपरवार के बिनवापुरी गांव के निकट कटान के रास्ते रुद्रपुर मार्ग तक पहुंच गई है। महेन, केवटलिया, गोला, मोहरा आदि बंधों पर नदी जगह-जगह दबाव बना रही है। नदी में आई बाढ़ और बंधों पर बने रेनकट, रैटहोल, स्याही की मांद आदि का समय से मरम्मत न होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि बाढ़ से निपटने के लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बनाई गई 12 बाढ़ चौकियों के जरिए नदी के हालातों पर नजर रखने के साथ व्यवस्थाएं पूर्ण करा ली गई हैं। सिंचाई विभाग के एई अशोक द्विवेदी और जेई नागेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए मुकम्मल इंतजाम कर लिए गए हैं। जलस्तर में दो दिनों से कमी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed