फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Water did not reach one lakh houses for 22 hours

Deoria News: टेलीकॉम कंपनी की खुदाई से फटा पाइप, एक लाख घरों में 22 घंटे नहीं पहुंचा पानी

Sun, 17 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Water did not reach one lakh houses for 22 hours
शहर के 23 मोहल्ले के लोग सुबह से देर शाम तक रहे परेशान
विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनी की खुदाई की वजह से पांच दिनों में छह से अधिक स्थानों पर फट चुका है पानी का पाइप

देवरिया। टेलीकॉम कंपनी की खुदाई से शुक्रवार को रात करीब दस बजे शहर को पानी की सप्लाई करने वाली मेन लाइन का अंडरग्राउंड पाइप फट गया। इसके चलते शहर के करीब एक लाख घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई। नगर पालिका के कर्मचारी पूरे दिन पाइप को ठीक करने में लगे रहे, देर शाम करीब आठ बजे उन्हें इसे ठीक करने में सफलता नहीं मिली। इसके चलते करीब 22 घंटे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एक टेलीकॉम कंपनी की ओर से शहर में अंडरग्राउंड केबल डाला जा रहा है। शुक्रवार रात में करीब दस बजे मशीन से खुदाई के दौरान कचहरी चौराहा, रोडवेज के दक्षिणी गेट के सामने नगर पालिका के जलकल विभाग की मेन लाइन का अंडरग्राउंड पाइप फट गया। इसकी वजह से शहर के न्यू कॉलोनी, साकेत नगर, भटवलिया, नाथनगर, राघव नगर, रामगुलाम टोला समेत शहर के करीब एक लाख घरों में शनिवार को देर शाम आठ बजे तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच सकी।लेकर लोग सुबह से शाम तक परेशान रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका के कर्मचारी कचहरी चौराहा और रोडवेज गेट के सामने खुदाई कर अंडरग्राउंड पाइप को ठीक करने में दिन भर जुटे रहे। देर शाम तक पानी की सप्लाई बहाल हो सकी। खराबी को ठीक कर रहे नगर पालिका के कर्मचारियों ने बताया कि भटवलिया में भी दो दिन पूर्व पानी का पाइप फट गया था। टेलीकॉम कंपनी की खुदाई की वजह से पांच दिनों में छह से अधिक स्थानों पर पानी का पाइप फट चुका है। लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत हर रोज पहुंच रही है। कचहरी चौराहा पर फटे हुए पाइप को ढूंढने में कई घंटे लग गए। इसके चलते दुकानदारों को भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
घरों में पानी की सप्लाई पूरे दिन नहीं पहुंच सकी। सुबह से देर शाम तक परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी के सप्लाई की समस्या लगातार बनी हुई है। दो दिन पूर्व भी पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी। : अजय शर्मा अधिवक्ता
----
टेलीकॉम कंपनी और नगर पालिका प्रशासन को आपसी तालमेल कर अंडरग्राउंड केबल डालना चाहिए। ताकि पाइप क्षतिग्रस्त न हो। इस चक्कर में आम लोगों को पूरे दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा। : कमेलश मिश्रा

---
टेलीकॉम कंपनी की खुदाई से अंडरग्राउंड पाइप फट गया था। इसके चलते शहर के अधिकांश मोहल्लों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। खराबी को ठीक करने में कर्मचारी सुबह से ही लगे रहे। देर शाम पानी की सप्लाई बहाल कर दी गई।- रोहित सिंह ईओ नगर पालिका देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed