फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Water crisis continues in Bhujaoli Colony, people worried

Deoria News: भुजाैली काॅलोनी में पानी का संकट बरकरार, लोग परेशान

Tue, 25 Nov 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Water crisis continues in Bhujaoli Colony, people worried
टूटी पाइप लाइन की मरम्मत करते मजदूर, फोटो : संवाद - फोटो : डीह रजबाहा से निकली जगतपुर माइनर में उगी झाड़ियां।
देवरिया। भुजौली कालोनी में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान टूटी पानी की पाइपलाइन सोमवार को भी ठीक नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इसके चलते करीब 10 हजार की आबादी को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लोग आरओ प्लांट से पानी खरीद कर पी रहे हैं। नगरपालिका ने पानी का कोई वैकल्पिक उपाय नहीं किया है। शहर में गैस कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाने के दौरान भुजौली रोड पर कई जगह पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके चलते इंदिरा नगर, मुंशी गोरखनाथ वार्ड, उमानगर, देवरिया खास में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। एक सप्ताह से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इसके बाद रविवार को पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू हुआ, लेकिन कई जगह पाइप टूटने से मरम्मत करना कठिन हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद नगरपालिका परिषद ने सोमवार को पाइप बदलने का काम शुरू किया। नए सिरे से गड्ढा खोदकर करीब 45 फीट नई पाइपलाइन डाली गई। इसे दिन में पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लंबरों ने टूटी पाइप को चार जगह जोड़ दिया। तब तक पानी की सप्लाई शुरू हो गई। इसके चलते पाइप जोड़ने का काम प्लंबरों ने रोक दिया। अब शेष पाइप को मंगलवार को जोड़ा जाएगा।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मंगलवार को पानी आने की उम्मीद है। तब तक पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी का कहना है कि टूटी वाटर पाइप लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। कुछ काम बाकी रह गया है। मंगलवार तक पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed