फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Watchman returning after talking about daughter's marriage dies in accident, son injured

Deoria News: बेटी की शादी की बात कर लौट रहे चौकीदार की हादसे में मौत, बेटा घायल

Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Watchman returning after talking about daughter's marriage dies in accident, son injured
प्रभुनाथ राजभर की फाइल फोटो
खुखुंदू के सरया चौराहे पर सोमवार शाम की घटना, नरौली खेम के महाराजपुर गांव के रहने वाले थे प्रभुनाथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बेटी की शादी की बात कर घर लौट रहे एक बाइक सवार चौकीदार और उनका बेटा सोमवार शाम सड़क हादसे में घायल हो गए। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान जहां चौकीदार ने देर-रात में दम तोड़ दिया। वहीं बेटे का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना खुखुंदू थाना क्षेत्र के सरयां पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
थाना क्षेत्र के नरौली खेम के महाराजपुर गांव निवासी प्रभुनाथ राजभर (45) सोमवार को अपने बेटे विकास राजभर के साथ सदर कोतवाली अंतर्गत बहोरवा गांव में बड़ी बेटी चिंता देवी के घर गए थे। बाइक से वह अभी देवरिया-सलेमपुर हाईवे पर सरयां चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में क्कर मार दी। जिससे पिता और पुत्र सड़क पर जा गिरे। आस-पास के लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। जहां स्थिति गंभीर देख डाॅक्टर ने प्रभुनाथ को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान देर-रात उनकी मौत हो गई। जबकि बेटा विकास का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभुनाथ खुखुंदू थाने के चौकीदार थे। घटना के बाद पत्नी मीरा देवी, बेटी चिंता देवी, सोनम कुमारी दूसरे नंबर का बेटा राजन बदहवास हैं। उधर, हादसे के बाद घायल बड़ा बेटा विकास रह रहकर बेहोश हो जा रहा है। प्रभुनाथ चौकीदारी के अलावा चाय की दुकान चलाकर परिवार की जीविका चलाते थे। उनकी मौत के बाद अब परिवार के सामने दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से थाने के चौकीदार की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर गाड़ी की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट...
बेटी की शादी तय होने से पहले ही पिता की मौत
प्रभुनाथ की दूसरी बेटी सोनम की पांच दिन बाद शादी तय होनी थी। शादी के सिलसिले में ही वह सोमवार को बड़ी बेटी चिंता देवी के घर गए थे। जहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। प्रभुनाथ को क्या पता था कि बेटी की डोली उठने से पहले ही वह दुनिया छोड़ कर चले जाएंगे। बेटी सोनम की शादी की बातचीत रुद्रपुर क्षेत्र के उसरा बाजार के पास चल रही थी। पिता प्रभुनाथ उसी सिलसिले में सोमवार को भी बड़ी बेटी चिंता के घर बहोरवा गए थे। शादी में बड़ी बेटी ही अगुआई कर रही थी। लगभग सब कुछ तय भी हो चुका था। अब सिर्फ दिन बार ही तय करना बचा था। उसके लिए रविवार का दिन पक्का हुआ था। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। पलभर में ही खुशियों के माहौल में मातम छा गया। घटना के बाद पत्नी मीरा देवी बस यही कहकर रोते हुए बार-बार बेहोश हो जा रही थी कि अब हमनी के देखे वाला दुनिया छोड़के चल गइन। अब हमनी के कहां जाइल जाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed