{"_id":"664d19a54ddfafb04d0837d4","slug":"voting-first-message-given-on-parchi-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-126200-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मरीजों को मिल रहा पहले मतदान फिर जलपान का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मरीजों को मिल रहा पहले मतदान फिर जलपान का संदेश
Wed, 22 May 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी पर्ची पर लग रही मतदाता जागरूकता मुहर
मेडिकल कॉलेज में भी पर्ची पर मरीजों को किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकतंत्र के महापर्व को लेकर अस्पतालों में इलाज के लिए आए मरीजों को जागरूक किया जा रहा है। सीएमओ की पहल पर हर मरीज के पर्चे पर पहले मतदान फिर जलपान की मुहर लगाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोकतंत्र में उनकी सहभागिता समझा रहे हैं।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया लोकसभा चुनाव में एक जून को मतदान में भागीदारी निभाने के लिए अस्पतालों में आने वाले मरीज को दी जाने वाली पर्ची पर पहले मतदान फिर जलपान की मुहर लगाई जा रही है। साथ ही सभी मरीजों एवं उसके परिजनों से मतदान देने की अपील की जा रही है। बताया कि जिला अस्पताल के पीपी सेंटर, टीबी क्लीनिक सहित सर्वाधिक मरीज आने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी में आए मरीजों की पर्ची पर मतदान जागरूकता संदेश की मुहर लगाई जा रही है।
सीएमओ ने कहा कि वोट के दिन सबसे पहले मतदान करें फिर जलपान। एक जून को अपने बूथ पर जाकर अपने मतदान अधिकार का उपयोग अवश्य करें। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक रोगी की ओपीडी पर्ची पर मुहर लगा कर संदेश दिया जाए। इसका पालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल और सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा की पहल पर मरीजों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन काउंटर से मिलने पर वाली पर्ची पर पहले मतदान फिर जलपान करे की मुहर लगी रह रही है। साथ ही कर्मचारी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्राचार्य व सीएमएस ने बताया कि मतदान सबका अधिकार है, इसके लिए मरीजों व तीमारदारों को जागरूक किया जा रहा है। चुनाव के दिन पहले मतदान करें उसके बाद अन्य कार्य करें। एक जून को बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें।