फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   votes to be cast at 3844 polling places of 176 nyaya panchyat

176 न्याय पंचायतों के 3844 मतदान स्थलों पर डाले जाएंगे वोट

Wed, 25 Nov 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
votes to be cast at 3844 polling places of 176 nyaya panchyat
176 न्याय पंचायतों के 3844 मतदान स्थलों पर डाले जाएंगे वोट
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। पंचास्थानि चुनावालय में कर्मचारी कार्य में जुटे हैं। जनपद की 176 न्याय पंचायत की 1189 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए तैयारी हो रही है। इन ग्राम पंचायतों में 3844 मतदान स्थलों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उधर, चुनाव को लेकर गांवों में भी सरगर्मी बढ़ गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्रों के घर-घर जांच के बाद मतदाता सूची तैयार की जा रही है, जिसका प्रकाशन छह दिसंबर को होगा। वहीं मतदान के लिए मतदान केंद्रों तथा मतदान स्थलों का निर्धारण कर लिया गया है। जनपद की पांच तहसीलों में कुल 1468 मतदान केंद्र और 3844 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

तहसीलवार बने मतदान केंद्र व स्थल
जनपद की पांचों तहसीलों की ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्र व स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं। इसमें देवरिया सदर तहसील क्षेत्र की 56 न्याय पंचायतों की 469 ग्राम पंचायतों में 550 मतदान केंद्र तथा 1424 मतदान स्थल बनाए गए हैं। बरहज की 27 न्याय पंचायतों की 150 ग्राम पंचायतों के लिए 209 मतदान केंद्र तथा 482 मतदान स्थल तथा भाटपाररानी तहसील की 26 न्याय पंचायतों की 179 ग्राम पंचायतों के लिए 211 मतदान केंद्र व 603 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार रुद्रपुर तहसील क्षेत्र की 25 न्याय पंचायतों की 162 ग्राम पंचायतों के लिए 190 मतदान केंद्र एवं 541 मतदान स्थल तथा सलेमपुर तहसील क्षेत्र की 42 न्याय पंचायतों की 229 ग्राम पंचायतों के लिए 308 मतदान केंद्र व 794 मतदान स्थल बनाए गए हैं। एक मतदान स्थल पर आठ सौ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इससे पहले एक हजार से बारह सौ मतदाताओं पर एक मतदान स्थल बनाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed