फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vittvihin teachers demanded to open school

वित्तविहीन विद्यालयों ने की स्कूल खोलने की मांग

Fri, 28 Aug 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
vittvihin teachers demanded to open school
वित्तविहीन विद्यालयों ने की स्कूल खोलने की मांग
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्यालय परिषद की ओर से सीएम को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना महामारी के कारण बंद पड़े निजी विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को वेतन दे पाने में प्रबंधक अपने को असहज महसूस कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधक अब अपने लिए भी आर्थिक सहयोग की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को पूर्वांचल विद्यालय परिषद के बैनर तले वित्तविहीन विद्यालय संघ ने अपने मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को सौंपा।

संगठन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रुद्रपुर के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह ने किया। ज्ञापन सौंपने के बाद अध्यक्ष शब्बीर अहमद व सचिव राणा प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना काल में निजी विद्यालयों के बंद रहने से शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी व प्रबंधकों का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे में इन्हें भी आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही अनिवार्य शिक्षा व्यवस्था के लिए निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए विद्यालय खोलने एवं संचालन करने की अनुमति प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि मार्च से ही समस्त वित्तविहीन विद्यालय बंद हैं। सरकार के निर्देश पर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। परंतु संसाधनों की अनुपलब्धता से इसके संतोषजनक परिणाम नहीं आ रहे हैं। वित्तविहीन विद्यालयों का पूरा संचालन शिक्षण शुल्क पर निर्भर होता है। ऐसी दशा में शिक्षकों, कर्मचारियों को वेतन तक देना संभव नहीं हो पा रहा है। स्कूली वाहनों की किस्त, बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने से स्कूल संचालक शासन प्रशासन की नजर में अपराधी बन रहे हैं। ऐसे में आवश्यकता है कि सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोलने की अनुमति, शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को राहतस्वरूप उचित मानदेय, स्कूल खुलने तक विद्युत बिल माफ करने, लोन पर लिए गए स्कूली वाहनों का मार्च माह से ब्याज माफ करने तथा जो स्कूल भाड़े के भवन में चल रहे हैं, उनके प्रबंधकों को भाड़ा भुगतान के लिए सहयोग राशि प्रदान की जाए। ज्ञापन देने वालों में राणा प्रताप सिंह, शिवम त्रिपाठी, शिवानंद विश्वकर्मा, सत्राजीत मणि त्रिपाठी, रामभगत शर्मा, डॉ. अशोक सिंह, विजय बहादुर सिंह, संजय यादव, तन्मय दत्त, तरुणेंद्र शुक्ला, अमित यादव, एपी श्रीवास्तव, श्यामसुंदर यादव, सत्यपाल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed